आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को अपने पूर्ववर्ती एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम. के. स्टालिन से यहां स्थित उनके निवास पर मुलाकात की।
सूत्रों ने बताया कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
विजय स्टालिन के अलवरपेट स्थित आवास पर मिलने के लिये पहुंचे। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात हुई है। विधानसभा चुनाव में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीट पर जीत हासिल की थी।
विजय ने रविवार को यहां एक समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और इसी के साथ ही इस राज्य में लगभग 60 साल में पहली बार द्रमुक और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से इतर किसी दल की सरकार बनी है।याचिकाकर्ता ने जवाब दिया कि वह पिछले सात से आठ वर्षों से वैवाहिक मुकदमों में शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रावधान लैंगिक-तटस्थ होना चाहिए तथा पुरुषों के लिए भी समान रूप से उपलब्ध होना चाहिए।
पीठ ने कहा, ‘‘आप इस जनहित याचिका के माध्यम से व्यक्तिगत प्रतिशोध लेना चाहते हैं।’’ प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘हम आप पर अनुकरणीय जुर्माना क्यों न लगाएं...?’’
न्यायमूर्ति बागची ने कहा कि विधायिका महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष प्रावधान बनाने में सक्षम है और संविधान के तहत उसे ऐसा करने का अधिकार प्राप्त है।