गुरुग्राम में एसटीएफ टीम पर हमला, कॉन्स्टेबल घायल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-10-2026
STF team attacked in Gurugram, constable injured
STF team attacked in Gurugram, constable injured

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
गुरुग्राम के भोंडसी में जेल रोड पर दो गुटों के बीच झड़प के दौरान कुछ लोगों ने विशेष कार्यबल (एसटीएफ) पर हमला कर दिया, जिसमें एक कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

घायल कॉन्स्टेबल की पहचान अमित कुमार के तौर पर हुई है।
 
पुलिस ने बताया कि उसके पैर और पीठ में चोट आई है और अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।
 
एसटीएफ की शिकायत पर, भोंडसी पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापे मार रही है।
 
हालांकि एसटीएफ और गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि एसटीएफ के दल पर बदमाशों के एक समूह ने हमला किया था।