CEC Gyanesh Kumar violated the law, he should be removed from the post: Prithviraj Chavan
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने ‘गैरकानूनी तरीके से काम किया’ है और चुनाव आयुक्तों की शक्तियों से संबंधित संसद द्वारा बनाए गए कानून का उल्लंघन किया है।
चव्हाण ने साथ ही उन्हें निर्वाचन आयोग के शीर्ष पद से हटाने की मांग की।
चव्हाण ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के कामकाज को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुमार ‘‘अपनी पक्षपातपूर्ण नीतियों से किसी को गैरकानूनी तरीके से चुनाव जिताने में मदद कर रहे हैं।’’
चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की ओर से 10 महीनों में कम से कम 14 बार विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया से जुड़े फैसलों और आदेशों पर आपत्ति दर्ज कराए जाने संबंधी खबर सामने आने के बाद से ही कांग्रेस सीईसी को घेर रही है।
दो चुनाव आयुक्तों द्वारा उठाई गई आपत्तियों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे निर्वाचन आयोग ने कहा है कि किसी भी संस्था में विचार-विमर्श के दौरान अलग-अलग राय और टिप्पणियां होना सामान्य प्रक्रिया है। आयोग ने यह भी कहा कि उसके सभी आदेशों को पूरा कानूनी आधार प्राप्त है और वे निर्धारित वैधानिक प्रक्रियाओं के अनुसार जारी किए गए हैं।