Station House Officer (SHO) was replaced before the Nandigram by-election.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
निर्वाचन आयोग ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से एक दिन पहले एक थाने के प्रभारी को बदल दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मौजूदा प्रभारी अजय कुमार मिश्रा की जगह देबाशीष सरकार को नियुक्त किया गया है।
यह बदलाव विपक्षी पार्टियों की निर्वाचन आयोग से की गई शिकायत के बाद किया गया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मिश्रा सत्तारूढ़ पार्टी के करीबी हैं।
मिश्रा को 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले नंदीग्राम थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया था।
सरकार अभी तामलुक में यातायात निरीक्षक और साइबर अपराध थाने के प्रभारी के तौर पर काम कर रहे हैं।
संपर्क करने पर सरकार ने कहा कि उन्हें अभी-अभी इस बदलाव के बारे में पता चला है और उन्हें अभी तक औपचारिक आदेश नहीं मिला है।
सरकार ने कहा, ‘‘मैंने अभी-अभी यह खबर सुनी है। मुझे अभी तक आदेश की प्रति नहीं मिली है। मैं यातायात व्यवस्था के लिए नंदीग्राम में था, क्योंकि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी कल यहां अपना वोट डालने आने वाले हैं। तभी मुझे इसके बारे में पता चला।’’
नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट पर मंगलवार को मतदान होगा और मतगणना 9 अक्टूबर को होगी।
नंदीग्राम में उपचुनाव इसलिए जरूरी हो गया, क्योंकि मुख्यमंत्री शुअधिकारी ने 2026 के विधानसभा चुनावों में इस सीट (नंदीग्राम) के साथ ही दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर सीट पर जीत हासिल की थी और बाद में नंदीग्राम सीट छोड़ दी।
इसी तरह, रेजीनगर सीट भी तब खाली हो गई, जब हुमायूं कबीर, जिन्होंने 2026 के चुनावों में रेजीनगर और नवादा दोनों सीटें जीती थीं और नवादा सीट अपने पास रखकर और रेजीनगर सीट छोड़ दी।