एसआईआर जरूरी, गैर-कानूनी तरीके से दर्ज नाम हटाए जाने चाहिए : योगी आदित्यनाथ

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-10-2026
SIR is necessary, names registered illegally should be removed: Yogi Adityanath
SIR is necessary, names registered illegally should be removed: Yogi Adityanath

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) को जरूरी बताते हुए कहा कि मतदाता सूची में गैर-कानूनी तरीके से दर्ज अपात्र लोगों के नामों को नियमों के अनुसार हटाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा कि भारत युगों से लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षक रहा है और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित एसआईआर अपनी लोकतांत्रिक विरासत को और सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
 
उन्होंने कहा कि मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टियों का नियमानुसार सत्यापन आवश्यक है।
 
आदित्यनाथ ने कहा, “सभी जागरूक मतदाता ध्यान रखें कि मतदाता सूची में अवैध रूप से दर्ज अपात्र नामों की पहचान कर उन्हें नियमानुसार हटाना भारत की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए अनिवार्य है।”
 
उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे नागरिकों से अपील की के वह अपना नाम मतदाता सूची में जरूर जुड़वाएं और शुद्ध, सशक्त तथा पारदर्शी मतदाता सूची के निर्माण में सहभागी बनें।