आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
यानिक सिनर ने दूसरे सेट के टाइब्रेकर में लगातार सात अंक बनाकर पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दानिल मेदवेदेव को 7 . 6, 7 . 6 से हराकर पहली बार एक भी सेट गंवाये बिना इंडियन वेल्स खिताब जीता ।
दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी सिनर ने मेदवेदेव को पिछले दस मुकाबलों में नौवीं बार हराया । मेदवेदेव ने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज को मात दी थी ।
महिला वर्ग में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने एलेना रिबाकिना को 3 . 6, 6 . 3, 7 . 6 से हराकर खिताब जीता । इससे पहले 2023 और 2025 में उपविजेता रही सबालेंका का यह पहला खिताब है ।