सौदों का आकार घटने से चांदी वायदा भाव 2,024 रुपये गिरकर 2.39 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-09-2026
Silver futures fell by Rs 2,024 to Rs 2.39 lakh per kg on reduced deal size.
Silver futures fell by Rs 2,024 to Rs 2.39 lakh per kg on reduced deal size.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
वायदा कारोबार में सोमवार को कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से चांदी की कीमत 2,024 रुपये की गिरावट के साथ 2,39,579 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी के अनुबंध का भाव 2,024 रुपये या 0.84 प्रतिशत टूटकर 2,39,579 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इसमें 2,096 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
 
विश्लेषकों ने कहा कि बाजार प्रतिभागियों द्वारा की गई बिकवाली के कारण मुख्य रूप से चांदी की कीमतों पर दबाव देखा गया।
 
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.12 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।