अमित शाह एएनटीएफ प्रमुखों के सम्मेलन का मंगलवार को उद्घाटन करेंगे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-09-2026
Amit Shah to inaugurate ANTF chiefs' conference on Tuesday
Amit Shah to inaugurate ANTF chiefs' conference on Tuesday

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) के प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जिसमें ‘मादक पदार्थ नियंत्रण दृष्टिकोण पत्र (2026-29)’ के तहत हुई प्रगति और देश में मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की जाएगी। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, दो दिवसीय इस सम्मेलन में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एएनटीएफ प्रमुखों के अलावा संबंधित सरकारी विभागों एवं अन्य हितधारकों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
 
बैठक में मादक पदार्थों की आपूर्ति कम करने, उनकी मांग घटाने और उनसे होने वाले नुकसान को कम करने संबंधी उपायों को मजबूत करने की केंद्र सरकार की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
 
बयान में कहा गया, ‘‘ ‘एकजुट संकल्प, साझा जिम्मेदारी’ विषय पर आधारित सम्मेलन में हाल में जारी ‘मादक पदार्थ नियंत्रण दृष्टिकोण पत्र (2026-29)’ के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एएनटीएफ को दिए गए लक्ष्यों पर हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही देशभर में मादक पदार्थों की तस्करी और उनके इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा होगी।’’