Shares of Extranet Technologies opened with a gain of 7 percent in the market.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
एक्स्ट्रानेट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का शेयर अपने 127 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले सात प्रतिशत की बढ़त के साथ बृहस्पतिवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर कंपनी का शेयर 130.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 2.44 प्रतिशत अधिक है।
एनएसई पर शेयर ने सात प्रतिशत की बढ़त के साथ 136 रुपये पर शुरुआत की।
कंपनी का बाजार पूंजीकरण 646.25 करोड़ रुपये रहा।
एक्स्ट्रानेट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 12.24 गुना अभिदान मिला था।
आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 120-127 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
कंपनी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और आईटी-सक्षम सेवाओं की व्यापक श्रृंखला उपलब्ध कराती है।