Shah hoisted the party flag in Thiruvananthapuram on the BJP's 47th foundation day.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने सोमवार को पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर यहां भाजपा की केरल राज्य समिति कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया।
मरारजी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।
शाह चुनाव प्रचार के लिए रविवार को राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचे थे। उन्होंने कट्टक्कडा विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया।
उनका आज अलप्पुझा के हरिपाद विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करने का कार्यक्रम है।
केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव नौ अप्रैल को होंगे।