SFI observed the martyrdom day of Pritilata Waddedar at Jadavpur University.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की छात्र शाखा ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया’ (एसएफआई) ने बृहस्पतिवार को यहां यादवपुर विश्वविद्यालय में क्रांतिकारी प्रीतिलता वाद्देदार का शहादत दिवस मनाया।
एसएफआई की यादवपुर विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष राज्येश्वर मंडल ने कहा कि यादवपुर विश्वविद्यालय का भारत के आज़ादी के संघर्ष और स्वदेशी आंदोलन से पुराना नाता रहा है तथा इस परिसर में आज़ादी की लड़ाई के इतिहास को याद करने की परंपरा रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह कार्यक्रम ‘फैकल्टी यूनियन रूम’ में आयोजित किया गया था, जिसमें ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के 100 से ज़्यादा सदस्य शामिल हुए। हमने प्रगतिशील और शिक्षा के प्रति जागरूक लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।’’
ब्रिटिश-विरोधी आंदोलन से जुड़ी क्रांतिकारी वाद्देदार का निधन 24 सितंबर, 1932 को हुआ था। उन्होंने चटगांव (जो उस समय ब्रिटिश भारत का हिस्सा था) में पहाड़तली ‘यूरोपियन क्लब’ पर हमला किया था।
एसएफआई ने बुनियादी ढांचे में तुरंत सुधार और भर्ती प्रकोष्ठ के पुनर्गठन एवं विकास सहित अन्य मांगों को लेकर यादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में एक रैली भी निकाली।