पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी; हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 28-12-2025
Severe cold continues in Punjab, Haryana; Hisar records lowest minimum temperature
Severe cold continues in Punjab, Haryana; Hisar records lowest minimum temperature

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही और हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
 
स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के हिसार में 2.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा के अन्य स्थानों में अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।
 
नारनौल में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि रोहतक में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भिवानी में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
सुबह के समय दोनों राज्यों के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई।
 
दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
 
पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
पंजाब के अन्य इलाकों में अमृतसर और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है जबकि बठिंडा और गुरदासपुर में क्रमशः छह डिग्री सेल्सियस और चार डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।