श्रीनगर के पास नदी में वाहन गिरने से सीआरपीएफ के सात जवान घायल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-02-2026
Seven CRPF personnel injured as vehicle falls into river near Srinagar
Seven CRPF personnel injured as vehicle falls into river near Srinagar

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
श्रीनगर में शनिवार को एक वाहन के अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सात जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
यह दुर्घटना श्रीनगर के बाहरी इलाके अहमदनगर में दगपोरा-उमरहैर रोड पर हुई।
 
अधिकारियों ने बताया कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वाहन पलट गया और पास की नदी में गिर गया।
 
उन्होंने बताया कि घायल सीआरपीएफ जवानों को एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।