झारखंड में रामनवमी पर सुरक्षा कड़ी, मुख्यमंत्री ने लोगों को दीं शुभकामनाएं

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-03-2026
Security tightened in Jharkhand on Ram Navami, CM wishes people
Security tightened in Jharkhand on Ram Navami, CM wishes people

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 झारखंड में शुक्रवार को रामनवमी पर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ और कई जिलों में शोभायात्राएं निकाले जाने के मद्देनजर पूरे राज्य में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने कहा कि ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे और त्वरित प्रतिक्रिया टीम की तैनाती कर निगरानी कड़ी कर दी गई है और संवेदनशील इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
 
अधिकारियों के अनुसार, अधिकतर जिलों में शोभायात्रा आज निकाली जाएंगी जबकि संवेदनशील क्षेत्र माने जाने वाले हजारीबाग और जमशेदपुर में ये शनिवार को आयोजित की जाएंगी।
 
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राम नवमी पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।
 
गंगवार ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्श सत्य, धर्म, त्याग और मर्यादा सभी के जीवन को सदैव आलोकित करते रहें। मेरी कामना है कि यह शुभ पर्व सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।"
 
सोरेन ने कहा कि भगवान राम का जीवन लोगों को सत्य, कर्तव्य, करुणा और न्याय के मार्ग पर चलने तथा सद्भाव, सेवा और नैतिकता पर आधारित समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है।