सेबी ने ट्रैवलस्टैक, लर्नफ्लूएंस और टी पोस्ट को दी आईपीओ के लिए मंजूरी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-03-2026
SEBI gives IPO approval to Travelstack, Learnfluence and T Post

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

बाजार नियामक सेबी ने ट्रैवलस्टैक, लर्नफ्लूएंस एजुकेशन और टी पोस्ट को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने की मंजूरी दे दी है।
 
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से अद्यतन जानकारी ने अनुसार, इसी के साथ रेज़ पावर इन्फ्रा, मधुर आयरन एंड स्टील और अर्जुन ज्वेलर्स के दस्तावेज नौ से 13 मार्च के बीच वापस ले लिए गए या लौटा दिए गए।
 
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण भारतीय शेयर बाजार दबाव में हैं।
 
सेबी के आंकड़ों के अनुसार, यात्रा प्रौद्योगिकी कंपनी ट्रैवलस्टैक टेक, ‘लक्ष्य’ कोचिंग सेंटर संचालित करने वाली लर्नफ्लूएंस एजुकेशन और टी पोस्ट ने जून से दिसंबर के बीच अपने आईपीओ दस्तावेज जमा किए थे और उन्हें 10 से 11 मार्च के दौरान नियामकीय की ओर से टिप्पणियां मिल गईं।
 
ट्रैवलस्टैक टेक के प्रस्तावित आईपीओ में 250 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और इसके साथ प्रवर्तकों व अन्य शेयरधारकों द्वारा 2,68,52,969 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी लाई जाएगी।