आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर में तेजी से बढ़कर 6.09 प्रतिशत हो गई। यह अक्टूबर 2024 के बाद पहली बार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के छह प्रतिशत के संतोषजनक स्तर से ऊपर गई है।
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई सितंबर में 5.54 प्रतिशत रही थी।
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य महंगाई अक्टूबर, 2026 में बढ़कर 8.94 प्रतिशत हो गई जो पिछले महीने 7.74 प्रतिशत थी।
प्याज (116.22 प्रतिशत), लहसुन (60.74 प्रतिशत), चांदी के आभूषण (52.39 प्रतिशत), अदरक (48.32 प्रतिशत) और नींबू (47.30 प्रतिशत) की कीमतों में सबसे अधिक इजाफा हुआ।
दो साल में यह पहली बार खुदरा महंगाई आरबीआई की छह प्रतिशत की संतोषजनक सीमा से अधिक रही है। केंद्रीय बैंक को महंगाई को दो से छह प्रतिशत के दायरे में रखने का दायित्व सौंपा गया है। अक्टूबर, 2024 में खुदरा महंगाई 6.25 प्रतिशत रही थी।