Chief Minister Omar Abdullah stressed on making examinations safe, transparent and technology-based.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को केंद्रशासित प्रदेश की परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि परीक्षाओं को सुरक्षित, पारदर्शी, तकनीक आधारित और पूरी तरह भरोसेमंद बनाया जाना चाहिए, ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रहे और चयन का एकमात्र आधार योग्यता हो।
यहां सिविल सचिवालय में परीक्षा सुधार पर उच्चाधिकार प्राप्त कार्यबल (एचपीटीएफ) के सदस्यों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए अब्दुल्ला ने कार्यबल को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।
उन्होंने परीक्षा व्यवस्था मजबूत करने, धीरे-धीरे कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं की ओर बढ़ने, बोर्ड परीक्षाओं की विश्वसनीयता बढ़ाने और चयन प्रक्रिया में व्यक्तिपरक मूल्यांकन से जुड़ी चिंताओं को दूर करने पर जोर दिया।
अब्दुल्ला ने कहा कि व्यापक सुधारों की जरूरत तब और स्पष्ट हो गई, जब नीट-यूजी परीक्षा रद्द करनी पड़ी और बाद में दोबारा परीक्षा आयोजित की गई।
उन्होंने कहा कि इससे देशभर के लाखों अभ्यर्थियों को काफी परेशानी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा।