राजनाथ दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को मोरक्को जाएंगे

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  onikamaheshwari | Date 20-09-2025
Rajnath Singh will go to Morocco on a two-day visit on Sunday
Rajnath Singh will go to Morocco on a two-day visit on Sunday

 

नयी दिल्ली
 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 सितंबर से शुरू हो रही अपनी दो दिवसीय मोरक्को यात्रा के दौरान अफ्रीकी देश में ‘टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स’ की एक विनिर्माण इकाई का उद्घाटन करेंगे।
 
बेरेचिड में यह ‘व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म’ अफ्रीका में पहला भारतीय रक्षा विनिर्माण संयंत्र होगा।
 
सिंह की मोरक्को यात्रा किसी भारतीय रक्षा मंत्री की इस देश की पहली यात्रा होगी।
 
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह इकाई अफ्रीका में पहला भारतीय रक्षा विनिर्माण संयंत्र है, जो आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत भारत के रक्षा उद्योग की बढ़ती वैश्विक उपस्थिति को दर्शाता है।
 
मंत्रालय ने बताया कि इस यात्रा के दौरान सिंह मोरक्को के अपने समकक्ष अब्देलतीफ लौदियी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।