राजस्थान के राज्यपाल बागडे बुखार होने के बाद अस्पताल में भर्ती

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-03-2026
Rajasthan Governor Bagde hospitalised after developing fever
Rajasthan Governor Bagde hospitalised after developing fever

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को बुखार होने के बाद सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई(आईसीयू) में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों ने बताया कि बागडे पिछले दो दिन से बुखार से पीड़ित हैं, उन्हें देखभाल और उपचार के लिए भर्ती किया गया है तथा रक्त व अन्य चिकित्सकीय जांचें की जा रही हैं।
 
उन्होंने कहा कि जनरल मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी विभागों की टीमों की देखरेख में राज्यपाल का इलाज किया जा रहा है।
 
चिकित्सकों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मूत्र संक्रमण की समस्या सामने आई है।
 
स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने अस्पताल पहुंचकर राज्यपाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। चिकित्सकों ने कहा कि बागडे को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।