Rajasthan: Dr Jitendra Soni's story collection 'Bharakhma' gets Sahitya Akademi Award
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
साहित्य अकादमी ने 2025 के पुरस्कार के लिए राजस्थानी भाषा से डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के कहानी संग्रह 'भरखमा' को चुना है।
नयी दिल्ली में स्थित भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के संस्थान साहित्य अकादमी ने 24 मान्यता प्राप्त भाषाओं की उत्कृष्ट कृतियों के लिए सोमवार को वर्ष 2025 के पुरस्कारों की घोषणा की।
राजस्थानी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के कहानी संग्रह 'भरखमा' को चुना गया है।
देश के इस सबसे बड़े साहित्यिक पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ एक लाख रुपये नकद धनराशि दी जाती है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. सोनी इस समय जयपुर के जिला कलेक्टर हैं। राजस्थानी और हिन्दी में कहानी, कविता और डायरी लेखन के अलावा इन्होंने अनुवाद और संपादन के काम भी किए हैं और इनकी पंद्रह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।