राजस्थान: मुख्यमंत्री शर्मा ने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-05-2026
Rajasthan: Chief Minister Sharma reduces the number of vehicles in the convoy
Rajasthan: Chief Minister Sharma reduces the number of vehicles in the convoy

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनके काफिले में वाहनों की संख्या कम से कम रखने के निर्देश दिया है, जिसके बाद बुधवार को उनके काफिले में सिर्फ पांच वाहन दिखाई दिए
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने यह कदम उठाया है।
 
आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार शर्मा ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या न्यूनतम रखने का निर्देश दिया है और अधिकारियों को अनावश्यक वाहनों का उपयोग न करने को कहा गया है।
 
इसके साथ राज्य के मुख्य सचिव सहित सभी आला अफसरों व जनप्रतिनिधियों के लिए भी ऐसे ही निर्देश दिए गए हैं। उनसे अपने काफिले में कम से कम वाहन रखने को कहा गया है ताकि पेट्रोल व डीजल की बचत हो।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने समेत कई मितव्ययिता उपाय अपनाने का आह्वान किया है।