राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित कई हिस्सों में बारिश

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-03-2026
Rain lashes several parts of Rajasthan, including the capital Jaipur
Rain lashes several parts of Rajasthan, including the capital Jaipur

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र का कहना है कि आज सोमवार को भी राज्य में कई जगह बारिश हो सकती है।
 
इसके अनुसार सोमवार सुबह तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान राज्य में कहीं–कहीं हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक 9.0 मिलीमीटर बारिश भादरा (हनुमानगढ़) में दर्ज की गयी।
 
राज्य की राजधानी जयपुर में सोमवार तड़के से ही अनेक इलाकों में बूंदाबांदी होने, बादल छाए रहने व हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई।
 
आईएमडी के एक प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज भी भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की बारिश होगी तथा शेष अधिकांश भागों में आगामी दो-तीन दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
 
वहीं आगामी दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक रूप से बादल छाए रहने व 26-27 मार्च को राज्य के पूर्वी तथा उत्तरी भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।
 
इसी तरह एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 28-31 मार्च के दौरान राज्य के कुछ भागों में सक्रिय रहेगा। इसके असर से भी आंधी-बारिश के आसार बन रहे हैं।