दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश, अगले कुछ घंटों के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 28-07-2026
Rain lashes several parts of Delhi, 'Orange' alert issued for next few hours
Rain lashes several parts of Delhi, 'Orange' alert issued for next few hours

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह बारिश हुई। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ घंटों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में और बारिश होने की संभावना जताते हुए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।
 
आईएमडी के अनुसार, शहर के आधार मौसम केंद्र सफदरजंग में सुबह साढ़े आठ बजे तक 32.4 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा रिज में 37.6 मिमी, लोधी रोड में 36.7 मिमी, आया नगर में चार मिमी और पालम में 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
 
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए शहर के कई हिस्सों के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इन क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश हो सकती है और तेज़ हवाएं चल सकती हैं।
 
दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार सुबह नौ बजे राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 77 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है।