Plans to develop 44 airports for 'hub and spoke' flights, emphasis on increasing global connectivity
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सरकार का लक्ष्य चार ‘हब’ हवाई अड्डों सहित कुल 44 हवाई अड्डों का नेटवर्क विकसित करना है ताकि अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क को निर्बाध बनाया जा सके। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एचएंडएस मॉडल के तहत छोटे हवाई अड्डों यानी ‘स्पोक’ से यात्रियों को बड़े हवाई अड्डों यानी ‘हब’ के जरिये अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक पहुंचने की सुविधा दी जाती है।
भारत को वैश्विक विमानन केंद्र बनाने की इस योजना के तहत ‘हब’ हवाई अड्डों के माध्यम से छोटे व मझोले शहरों के हवाई अड्डों को अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से निर्बाध रूप से जोड़ा जाएगा।
अमृतसर हवाई अड्डे पर ‘हब एंड स्पोक’ मॉडल की उड़ानों की शुरुआत के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नागर विमानन सचिव समीर कुमार सिन्हा ने कहा कि चार ‘हब’ और 40 अन्य हवाई अड्डे विकसित किए जाएंगे।
नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने वीडियो संदेश में कहा कि ‘हब एंड स्पोक’ मॉडल भारत के लिए ‘‘विमानन संप्रभुता’’ और ‘‘अवसर’’ का मॉडल है।