आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को यहां वर्कला स्थित शिवगिरि मठ गये।
केरल के दो दिवसीय दौरे पर आए लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी का मठ में संत और समाज सुधारक श्री नारायण गुरु द्वारा स्थापित आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सच्चिदानंद और अन्य पदाधिकारियों ने केसरी रंग की एक बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया।
इसके बाद उन्होंने नारायण गुरु से जुड़े मठ के विभिन्न भागों का दौरा किया और गुरु की ‘समाधि’ पर भी मत्था टेका।
राहुल गांधी ने इस दौरे के बाद फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने शिवगिरि मठ में दर्शन किए, जो श्री नारायण गुरु की शिक्षाओं से प्रेरित एक पवित्र स्थान है, जिनका सत्य, समानता और करुणा का शाश्वत संदेश हमारे आगे के मार्ग को रोशन करता रहता है।’’