नासिक में कुंभ मेले के लिए 33,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू: फडणवीस

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-05-2026
 Rs 33,000 crore started for Kumbh Mela in Nashik: Fadnavis
Rs 33,000 crore started for Kumbh Mela in Nashik: Fadnavis

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
नासिक में भव्य सिंहस्थ कुंभ मेला आयोजित किए जाने के मद्देनजर 33,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गई हैं।
 
मेले का आयोजन 31 अक्टूबर 2026 से 24 जुलाई 2028 तक किया जाएगा।
 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘‘ सिंहस्थ कुंभ मेले के अनुरूप, धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व वाला नासिक जिला आने वाले समय में विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां औद्योगिक विकास को क्षमता और सुविधाओं के माध्यम से वास्तविक मजबूती मिलेगी तथा निवेश के जरिये रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।’’
 
फडणवीस ने उत्तर महाराष्ट्र के इस शहर में बुधवार को आयोजित ‘कुंभ उद्योग संगम और नासिक निवेश शिखर सम्मेलन 2026’ के समापन समारोह को संबोधित करते समय यह बात कही।
 
अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर 300 से अधिक उद्योगपतियों के साथ 13,190 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए जिनसे लगभग 32,000 रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।