आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए प्राप्त चंदे की कथित चोरी को ‘‘दुखद और शर्मनाक’’ बताते हुए शनिवार को कहा कि इसकी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार लोगों को भी जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
वायनाड कलेक्ट्रेट में एक बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रियंका ने मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार मामले की गहन जांच कराए।
उन्होंने कहा, ‘‘यह वाकई दुखद है। देश भर से आस्थावान लोगों ने दान दिया था, और अब खबर है कि वह दान चोरी हो गया। मुझे लगता है कि यह दुखद और शर्मनाक है।’’
उन्होंने कहा कि सरकार को इस बात की जांच करनी चाहिए कि क्या हुआ, कैसे हुआ और क्यों हुआ?
कांग्रेस सांसद ने कहा कि देशव्यापी स्तर पर चंदा एकत्र करने के अभियान के तहत बहुत लोगों ने मंदिर के लिए योगदान दिया था और जिन्होंने चंदा इकट्ठा किया था, उन्हें भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।