निजी कंपनी का प्रशिक्षण विमान बारामती में दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-05-2026
Private company's training aircraft crashes in Baramati, no casualties
Private company's training aircraft crashes in Baramati, no casualties

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 एक निजी कंपनी द्वारा संचालित प्रशिक्षण विमान बुधवार सुबह तकनीकी खराबी आने के बाद महाराष्ट्र में पुणे जिले के बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आयी और विमान में सवार एकमात्र प्रशिक्षु पायलट बारामती हवाई पट्टी के निकट स्थित गोजुबावी गांव के पास हुई इस घटना के बाद सुरक्षित बाहर आ गया।
 
उन्होंने बताया कि विमान ‘रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग एकेडमी’ का था।
 
पुणे के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर हुई।
 
उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्यक्षदर्शियों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान अपेक्षाकृत कम ऊंचाई पर उड़ रहा था तभी उसमें तकनीकी खराबी आ गई। अचानक उतरने के दौरान विमान का एक हिस्सा पहले बिजली के एक खंभे से टकराया और फिर जमीन से टकराया।’’
 
पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची।
 
अधिकारी ने बताया, ‘‘आवश्यक जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।’’