Praggnanandhaa tops St. Louis Rapid and Blitz Chess Tournament
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता के रैपिड वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 में से 12 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने इसके साथ ही वर्ष के अंत में होने वाले ‘ग्रैंड शतरंज टूर (जीसीटी)’ फाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदें भी कायम रखी हैं।
विश्व चैम्पियनशिप 2026 की दौड़ से बाहर हो चुके प्रज्ञानानंदा ने नौ दौर के रैपिड मुकाबलों में बेहतरीन तकनीक, सटीक चालों और जीत के जज्बे का परिचय दिया। उन्हें हालांकि के नौवें और अंतिम दौर में नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर जॉर्डन वान फोरेस्ट से हार का सामना करना पड़ा, फिर भी वह एक अंक की बढ़त के साथ शीर्ष पर बने रहे।
उन्होंने उजबेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव (11 अंक) को पीछे छोड़ा, जो इस वर्ष विश्व चैम्पियनशिप मुकाबले में डी. गुकेश को चुनौती देंगे।