तमिलनाडु के पुस्तकालयों में कथित किताब खरीद घोटाले पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार: पीएमके

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-11-2026
PMK demands government issue white paper on alleged book purchase scam in Tamil Nadu libraries
PMK demands government issue white paper on alleged book purchase scam in Tamil Nadu libraries

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के अध्यक्ष अंबुमणि रामदॉस ने बृहस्पतिवार को मांग की कि तमिलनाडु सरकार राज्यभर के सरकारी पुस्तकालयों के लिए नकली किताबों की खरीद में कथित तौर पर हुए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का ब्योरा देते हुए तत्काल एक विस्तृत श्वेत पत्र जारी करे और इस मामले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार करे।
 
अंबुमणि ने एक बयान में इन अनियमितताओं को लेकर मीडिया में रोज आ रही खबरों पर कहा कि इस घोटाले ने पूरे देश में तमिलनाडु की छवि धूमिल की है।
 
पीएमके नेता के अनुसार, कोयंबटूर स्थित ‘पेरियार अरिवुलागम’ पुस्तकालय के लिए किताबों की खरीद में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप सबसे पहले छह नवंबर को सामने आए थे। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) शासन के दौरान निर्मित इस पुस्तकालय का उद्घाटन 16 अक्टूबर को किया गया था।