Om Semwal, Rathika Seelan and Sanya Vats in the second round of the Singapore Classic
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय खिलाड़ी ओम सेमवाल, रथिका सीलन और सान्या वत्स ने अलग-अलग अंदाज में जीत दर्ज करते हुए सिंगापुर क्लासिक स्क्वाश टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
भारत के एक अन्य खिलाड़ी संदेश पलानीवेल रविकुमार हालांकि इस 15,000 अमेरिकी डॉलर के पीएसए चैलेंजर प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में हार गए।
पुरुष वर्ग में विश्व के 149वें नंबर के खिलाड़ी सेमवाल ने 2-1 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सिंगापुर के आरोन लियांग को 15-13, 6-11, 13-15, 11-9, 11-8 से हराया।
महिला वर्ग में रथिका ने सिंगापुर की जयना लिम को 11-7, 12-10, 11-9 से जबकि सान्या ने मिस्र की क्लारा ड्वेरी को 10-12, 11-6, 11-8, 11-5 से हराया।
पुरुषों में छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सूरज चंद और महिलाओं में तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी तन्वी खन्ना को पहले दौर में बाई मिली है।