आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को यहां लगभग 5,650 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
राज्य के अपने संक्षिप्त दौरे के दौरान वह शाम करीब साढ़े छह बजे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की रैली को संबोधित करेंगे।
अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव ई. के पलानीस्वामी, पाट्टाली मक्कल कॉची (पीएमके) नेता अंबुमणि रामदॉस, अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) के महासचिव टीटीवी दिनाकरण और अन्य नेता रैली में प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करेंगे।
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले यहां पहुंचे पार्टी के तमिलनाडु प्रभारी व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राजग आगामी चुनाव में द्रमुक को सत्ता से बाहर कर देगा और दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता के शासनकाल में देखी गई सुशासन व्यवस्था को वापस लाएगा।
मंगलवार रात यहां संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, “राजग के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में सरकार बनाएगा और यह एक मजबूत गठबंधन है।”