प्रधानमंत्री मोदी ने कोच्चि में रोडशो किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-03-2026
PM Modi holds a roadshow in Kochi
PM Modi holds a roadshow in Kochi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चुनाव सम्मेलन के उद्घाटन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए केरल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोच्चि में बुधवार को रोडशो किया।

यह 300 मीटर लंबा रोडशो यहां जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया गया। उन्होंने फूलों से सजे खुले वाहन से भारी संख्या में स्थल पर एकत्र लोगों का अभिवादन किया।
 
भाजपा के झंडे थामे और केसरिया रंग की टोपी पहने लोगों ने फूल बरसाकर तथा मोदी के समर्थन में नारे लगाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
 
मोदी मरीन ड्राइव पर अखिल केरल धीवर सभा के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के बाद स्टेडियम पहुंचे।