PM Modi discusses various issues with his counterparts from Singapore and Thailand
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपीन में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन से इतर सिंगापुर तथा थाईलैंड के प्रधानमंत्रियों के साथ मुलाकात कर द्विपक्षीय हितों से जुड़े क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को इन सम्मेलनों में शामिल होने के लिए मनीला पहुंचे थे।
मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। इस दौरान निवेश, बुनियादी ढांचे, नवाचार, सेमीकंडक्टर और आधुनिक विनिर्माण जैसे क्षेत्रों पर विशेष रूप से बातचीत हुई।
बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ मेरी अच्छी और सार्थक बैठक हुई।”
सितंबर 2024 में प्रधानमंत्री मोदी की सिंगापुर यात्रा के दौरान भारत और सिंगापुर के संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था।
मोदी ने कहा, “सिंगापुर भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है और हम आने वाले समय में उसके साथ सहयोग को और मजबूत करने की उम्मीद करते हैं।”