प्लेसिंपल ने 3,150 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने के लिए सेबी के समक्ष दाखिल किए दस्तावेज

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-04-2026
PlaySimple files papers with SEBI for Rs 3,150 crore IPO
PlaySimple files papers with SEBI for Rs 3,150 crore IPO

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
स्वीडन की गेमिंग कंपनी मॉडर्न टाइम्स ग्रुप एमटीजी एबी की पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय अनुषंगी कंपनी प्लेसिंपल गेम्स लिमिटेड ने 3,150 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए बाजार नियामक के समक्ष मसौदा दस्तावेज दाखिल किए हैं।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष दाखिल आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, यह आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित होगा। निर्गम का आकार लगभग 3,150 करोड़ रुपये तक हो सकता है। अंतिम निर्गम आकार अनुमत सीमा के भीतर बदल सकता है और इसे पेशकश खुलने के करीब तय किया जाएगा।
 
एमटीजी ने कहा कि आईपीओ के बाद भी वह प्लेसिंपल में बहुलांश हिस्सेदारी बनाए रखने का इरादा रखती है।
 
कंपनी ने कहा कि सार्वजनिक निर्गम लाने का समय बाद में तय किया जाएगा।
 
प्लेसिंपल एक वैश्विक मोबाइल गेमिंग कंपनी है