Peace and mutual trust essential for Manipur's development: Chief Minister Khemchand Singh
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने मंगलवार को राज्य के लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के दृष्टिकोण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश की विकास यात्रा में राज्य की सक्रिय भागीदारी के लिए शांति, आपसी भरोसा और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
खेमचंद इंफाल स्थित पटसोई पार्ट-4 में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मोदी के जनप्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा के 25 साल पूरे होने का जिक्र करते हुए कहा कि इस अवधि में भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनकर उभरा।
खेमचंद ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में 11वें पायदान पर था, लेकिन बाद में उनके नेतृत्व में देश चौथे स्थान पर पहुंच गया।
मणिपुर में तीन मई 2023 को शुरू हुए जातीय संघर्ष के बाद झेली गई परेशानियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों और सरकार को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।