'LDF government has already inaugurated' Satheesan's proposed transplant institute
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पूर्व स्वास्थ्य राज्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने मंगलवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन द्वारा घोषित 'केरलम इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट' का एलडीएफ सरकार इस साल फरवरी में उद्घाटन कर चुकी है।
जॉर्ज ने एक टीवी चैनल से कहा कि हाल में उन्होंने सतीशन की ओर से 30 महीने के भीतर कोझिकोड में इस संस्थान की स्थापना किए जाने की घोषणा से जुड़ी खबर देखी तो उन्हें आश्चर्य हुआ।
उन्होंने कहा, ‘‘मेरे मन में पहला विचार आया कि यह कैसा मजाक है। यह पिछली सरकार की परियोजना है। इसके निर्माण कार्य का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सात फरवरी 2026 को किया था।’’
माकपा नेता ने कहा, ‘‘पिछली सरकार ने 2022-23 में इस परियोजना की आवश्यकता पर विचार करना शुरू किया था और इसके लिए कोझिकोड में जमीन भी चिह्नित की थी। परियोजना के लिए करीब 643 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गई थी और इसे केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड (केआईआईएफबी) के जरिए कार्यान्वित किया जाना था।’’
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इससे पहले टाटा समूह से जुड़ी जहाज निर्माण परियोजना की भी इसी तरह घोषणा की थी।