नाइजीरिया में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 25 लोगों में से कोई जीवित नहीं बचा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-10-2026
Nigerian Air Force plane crashes, no survivors among 25 people on board
Nigerian Air Force plane crashes, no survivors among 25 people on board

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
नाइजीरिया के दक्षिणी ओंडू प्रांत में सोमवार को नाइजीरियाई वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार सभी 25 लोग मारे गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
वायुसेना ने एक बयान में बताया कि एटीआर-42 विमान नियमित मिशन के तहत देश के आर्थिक केंद्र लागोस जा रहा था। विमान में 20 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे।
 
अधिकारियों के अनुसार, विमान रडार से गायब हो गया था और बाद में पता चला कि वह ओंडू प्रांत में नदी के किनारे बसे इग्बोकोडा कस्बे में एक नौसैनिक अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
 
नाइजीरिया के विमानन मंत्री फेस्टस केयामो ने इससे पहले कहा था कि विमान में 32 लोग सवार थे। अधिकारियों ने दोनों बयानों में संख्या के अंतर का तत्काल कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया।