Pawan Singh did not appear in court in the maintenance case due to his mother's ill health.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार विधान परिषद सदस्य और भोजपुरी गायक पवन सिंह अपनी मां की तबीयत अचानक खराब होने के कारण सोमवार को बलिया स्थित परिवार न्यायालय में भरण-पोषण से संबंधित मामले की निर्धारित सुनवाई में उपस्थित नहीं हो सके।
पवन सिंह के अधिवक्ता हरिवंश सिंह ने बताया कि अपर प्रधान न्यायाधीश कमला पति प्रजापति की अदालत में ज्योति सिंह द्वारा अंतरिम भरण-पोषण के लिए दाखिल वाद पर सुनवाई सोमवार को निर्धारित थी।
उन्होंने बताया कि पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें हृदयाघात हुआ है। उन्हें गत दो अक्टूबर को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उनका ऑपरेशन होना है। ऐसे में पवन सिंह का अदालत में उपस्थित होना संभव नहीं था।
अधिवक्ता ने बताया कि पवन सिंह की ओर से सोमवार को सुनवाई टालने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। वहीं, ज्योति सिंह के अधिवक्ता की ओर से भी अदालत के समक्ष एक प्रार्थना पत्र दिया गया।