पाकिस्तान के फील्ड मार्शल मुनीर ने क्षेत्रीय तनाव के बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्री से मुलाकात की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-03-2026
Pakistan's Field Marshal Munir meets Saudi Arabia's Defence Minister amid regional tensions
Pakistan's Field Marshal Munir meets Saudi Arabia's Defence Minister amid regional tensions

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा बलों के प्रमुख (सीडीएफ) फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर सऊदी अरब पहुंचे और वहां रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान से मुलाकात कर सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।
 
सऊदी अरब, ईरान के हमलों के निशाने पर आ गया है, जिससे पिछले वर्ष इस्लामाबाद और रियाद के बीच हुए पारस्परिक रक्षा समझौते की परीक्षा हो रही है। इस समझौते के तहत यदि किसी तीसरे देश द्वारा हमला होता है, तो दोनों देश एक-दूसरे की रक्षा के लिए बाध्य हैं।
 
यह रक्षा समझौता पहली बार ऐसे समय में परखा जा रहा है जब 26 फरवरी को अफगान तालिबान ने पाकिस्तान पर हमला किया। इसके बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि दोनों देशों के बीच ‘‘खुला युद्ध’’ चल रहा है। इसी दौरान अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सऊदी अरब की ओर कथित तौर पर ड्रोन और मिसाइलें दागीं।
 
इस बीच यह सवाल भी उठने लगे हैं कि यदि ईरान के साथ औपचारिक युद्ध शुरू होता है, तो क्या सऊदी अरब की रक्षा के लिए पाकिस्तान खड़ा होगा।
 
प्रिंस खालिद बिन सलमान ने शनिवार तड़के ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा कि उनकी फील्ड मार्शल मुनीर के साथ हुई बैठक का मुख्य उद्देश्य उन हमलों को रोकने के उपायों पर चर्चा करना था, जो उनके अनुसार ‘‘क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के हित में नहीं हैं।’’
 
उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि ईरान समझदारी और विवेक को प्राथमिकता देगा और ‘‘गलत आकलन’’ से बचेगा।