पेरीकार्ड ने शंघाई मास्टर्स में फ्रिट्ज को हराकर उलटफेर किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-10-2025
Péricard upsets Fritz at Shanghai Masters
Péricard upsets Fritz at Shanghai Masters

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 फ्रांस के जियोवानी म्पेत्शी पेरीकार्ड ने चौथी रैंकिंग के खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज को 6-4, 7-5 से हराकर रविवार को शंघाई मास्टर्स के चौथे दौर में प्रवेश किया।
 
लंबे कद के पेरीकार्ड ने अमेरिका के खिलाड़ी के खिलाफ एक घंटे 25 मिनट में अपनी पहली जीत दर्ज की।
 
पेरीकार्ड के सामने अंतिम 16 दौर में 10वें वरीय होल्गर रूने की चुनौती होगी।
 
अन्य मैचों में रूने ने 21वें व
रीय यूगो हम्बर्ट को 6-4, 6-4 से हराया जबकि जिजोयू बर्ग्स ने 19वें वरीय फ्रांसिस्को सेरुंडोलो को 7-6 , 6-3 से मात दी।  
 
डेविड गोफिन के पहले सेट के दौरान जल्दी रिटायर होने के कारण 31वें वरीय गेब्रियल डियालो को वॉकओवर मिल गया।