जयपुर में 250 से अधिक घर और दुकान अतिक्रमण हटाओ अभियान के दायरे में

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-10-2026
Over 250 houses and shops in Jaipur are under the anti-encroachment drive.
Over 250 houses and shops in Jaipur are under the anti-encroachment drive.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने शहर की न्यू सांगानेर रोड पर 250 से अधिक घरों और दुकानों के अवैध निर्माण हटाने के लिए सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई गुर्जर की थड़ी से सोडाला तक लगभग तीन किलोमीटर के हिस्से में की जा रही है।
 
पहले चरण में गुर्जर की थड़ी वाले हिस्से से तोड़-फोड़ का काम शुरू हुआ।
 
अधिकारियों ने बताया कि रिकॉर्ड के अनुसार न्यू सांगानेर रोड 100 फुट चौड़ी है लेकिन अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण के कारण कई जगहों पर यह सिमटकर लगभग 40 से 60 फुट रह गई है।
 
राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद जेडीए यह अभियान संचालित कर रहा है और उसे छह अक्टूबर को अदालत में अनुपालन रिपोर्ट पेश करनी है।
 
अतिक्रमण रोधी अभियान के कारण इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और कार्रवाई के दौरान यातायात मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित संपत्ति मालिकों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे। कुछ व्यापारियों ने जेडीए की कार्रवाई से पहले ही अपने निर्माण के कुछ हिस्सों को खुद हटाना शुरू कर दिया था।