ओडिशा सरकार ने कटक के एससीबीएमसीएच में की नए प्राचार्य और सुपरिंटेंडेंट की नियुक्ति

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-03-2026
Odisha government appoints new principal and superintendent at SCBMCH, Cuttack
Odisha government appoints new principal and superintendent at SCBMCH, Cuttack

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
ओडिशा सरकार ने कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एससीबीएमसीएच) में भीषण आग में कम से कम 12 मरीजों की मौत की घटना के एक सप्ताह बाद इस प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान में नए अधिष्ठाता-सह-प्राचार्य और सुपरिंटेंडेंट नियुक्त किए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा रविवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, बारीपदा स्थित पीआरएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की डीन-सह-प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रतिभा का तबादला कर उन्हें कटक के एससीबीएमसीएच का अधिष्ठाता-सह-प्राचार्य नियुक्त किया गया है। वह प्रो. डॉ. लूसी दास का स्थान लेंगी।
 
दास को एससीबीएमसीएच के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग में प्राध्यापक के रिक्त पद पर नियुक्त किया गया है,साथ ही वह प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग में सेवाएं देती रहेंगी।
 
एससीबीएमसीएच हड्डी रोग विभाग के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. निर्मल चंद्र महापात्र को बारीपदा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज का अधिष्ठाता-सह-प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
 
एससीबीएमसीएच के फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी (एफएमटी) विभाग के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योतिष चंद्र चौधरी को इसी संस्थान का नया सुपरिंटेंडेंट नियुक्त किया गया है।
 
राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के प्राध्यापक डॉ. सत्यजीत रे का तबादला कर उन्हें एससीबीएमसीएच में हड्डी रोग विभाग में प्राध्यापक पद पर पदस्थ किया गया है।