नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-12-2025
Nitish Kumar condoles the demise of former Union Minister Shivraj Patil
Nitish Kumar condoles the demise of former Union Minister Shivraj Patil

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि भारतीय राजनीति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
 
पाटिल का शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र के लातूर स्थित उनके गृह नगर में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी बयान के अनुसार कुमार ने कहा, “पाटिल के निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है और भारतीय राजनीति में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।”
 
मुख्यमंत्री ने कहा, “अपने लंबे राजनीतिक सफर में शिवराज पाटिल ने कई महत्वपूर्ण पदों को संभाला और देश की संवैधानिक प्रक्रिया को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई।”
 
बयान के अनुसार, कुमार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।