आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को कहा कि टैंकर ‘एमटी पेट्रो डॉल्फिन’ पर ओमान के निकट सोहार एंकरेज में ड्रोन से हमला किया गया, जिस पर 11 भारतीय नाविक सवार थे।
सोनोवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि चालक दल के नौ सदस्यों को बचा लिया गया और वे सुरक्षित हैं, जबकि दो भारतीय नागरिक अब भी लापता हैं।
मंत्री ने कहा कि स्थानीय तटरक्षक बल द्वारा खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।