रियाद हवाई अड्डे पर हमले में हैदराबाद के एक व्यक्ति की मौत, परिवार के 3 सदस्य घायल : ओवैसी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-10-2026
Hyderabad man killed, 3 family members injured in Riyadh airport attack: Owaisi
Hyderabad man killed, 3 family members injured in Riyadh airport attack: Owaisi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में हैदराबाद के एक व्यक्ति की मौत हो गई और उनके परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए।
 
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह परिवार हैदराबाद के मेहदीपटनम का रहने वाला है।’’
 
उन्होंने कहा कि इस हमले में मोहम्मद यूसुफ अली की मौत हो गई जबकि उनके दो बेटे अस्पताल में हैं। यूसुफ अली की बेटी और पत्नी सुरक्षित हैं। उनके परिवार की एक अन्य सदस्य भी इस हमले में घायल हुई है।
 
ओवैसी ने कहा कि वह रियाद में यूसुफ के रिश्तेदारों के संपर्क में हैं और रियाद में भारतीय दूतावास ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि पीड़ितों का ध्यान रखा जा रहा है।
 
हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से परिवार को हरसंभव मदद देने का अनुरोध किया।