कश्मीर में रात के तापमान में हुआ मामूली सुधार

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-11-2025
Night temperature improves marginally in Kashmir
Night temperature improves marginally in Kashmir

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
कश्मीर में बादल छाए रहने के कारण अधिकतर स्थाानों पर रात के तापमान में सुधार हुआ है जिससे घाटी में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, तापमान अब भी जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है।

घाटी के अधिकतर हिस्सों में, खासकर जलस्रोतों के आसपास के क्षेत्रों में घने कोहरे की परत छाई रही।
 
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो बृहस्पतिवार रात को दर्ज किए गए तापमान से अधिक है। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात को तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
 
उन्होंने बताया कि घाटी के प्रवेश द्वार माने जाने वाले काजीगुंड और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 3.4 और 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग, पर्यटन स्थल पहलगाम और गुलमर्ग में भी न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।