Nandigram bypoll polling peaceful so far, record turnout expected: Suvendu Adhikari
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर हो रहा उपचुनाव अब तक शांतिपूर्ण रहा है और उन्होंने रिकॉर्ड मतदान की उम्मीद जताई।
शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम में अपने मतदान केंद्र से कुछ दूरी पर कार से उतरे और ई-रिक्शा से मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान करने से पहले उन्होंने मतदाताओं से बातचीत भी की।
मुख्यमंत्री के मतदान केंद्र पहुंचने के समय भाजपा उम्मीदवार हासिरानी रथ भी वहां मौजूद थीं। रथ, शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जिनकी इस साल हुए विधानसभा चुनाव के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘‘नंदीग्राम में मतदान शांतिपूर्ण रहा है। अब तक करीब 50 प्रतिशत मतदान हुआ है। हम जानते हैं कि उपचुनावों में आमतौर पर औसत मतदान होता है... मेरा मानना है कि यहां करीब 85 प्रतिशत मतदान होगा।’’