Kamini's new book features success stories from leading Indian-American women in various fields
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सिलिकॉन वैली की उद्यमी एवं भारतीय-अमेरिकी लेखिका कामिनी रमनी की नयी पुस्तक में विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व करने वाली प्रभावशाली महिलाओं की सफलता की यात्रा, उनके अनुभवों और शीर्ष तक पहुंचने के दौरान मिली सीख को बयां किया गया है।
सिलिकॉन वैली में 40 वर्षों का अनुभव रखने वाली रमनी की पुस्तक ‘लोटस लीडरशिप : ए मॉडर्न प्लेबुक ऑफ एंशिएंट विजडम’ अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाली 30 से अधिक अग्रणी भारतीय-अमेरिकी महिलाओं और गैर-भारतीय मूल की तीन महिला हस्तियों के साक्षात्कारों पर आधारित है।
पुस्तक में पेप्सिको की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इंदिरा नूयी, येल विश्वविद्यालय में खगोल विज्ञान एवं भौतिकी की प्रोफेसर तथा खगोल विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रियंवदा नटराजन, इंटेल की कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य विधि और कार्मिक अधिकारी तथा जूम की पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) अपर्णा बावा, पालो ऑल्टो नेटवर्क्स की मुख्य सूचना अधिकारी मीरा राजवेल और अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन की सह-संस्थापक लता कृष्णन जैसी प्रमुख हस्तियों की सफलता की कहानियों पर प्रकाश डाला गया है।
पिछले महीने प्रकाशित यह पुस्तक ‘यूएसए टुडे’ की सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तकों की सूची में जगह बना चुकी है।