आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उत्तराखंड की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए 16 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के वास्ते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दिनेश आर्य ने मंगलवार को नामांकन भर दिया ।
भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि आर्य ने राज्य विधानसभा में सचिव को अपना नामांकन पत्र सौंपा । नामांकन पत्र भरने का मंगलवार को आखिरी दिन है ।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, धामी मंत्रिमंडल के कई मंत्री और सत्ताधारी दल के अनेक विधायक मौजूद थे ।
फिलहाल यह सीट भाजपा के नरेश बंसल के पास है जिनका छह साल का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है ।
विधानसभा में सत्ताधारी भाजपा के संख्या बल को देखते हुए इस बार भी यह सीट उसी के खाते में जाना तय है । राज्य विधानसभा में भाजपा 70 में से 47 सीटों पर काबिज है । सदन में कांग्रेस के 20 सदस्य हैं जबकि एक सीट बहुजन समाज पार्टी तथा दो अन्य सीटें निर्दलीयों के पास हैं ।